छत्तीसगढ़

मगरलोड क्षेत्र के जंगल में घूम रहा दंतैल हाथी

Shantanu Roy
5 Feb 2023 2:09 PM GMT
मगरलोड क्षेत्र के जंगल में घूम रहा दंतैल हाथी
x
छग
धमतरी। जिले के मगरलोड तहसील अन्तर्गत पाहंदा, बोरसी के आसपास एक दंतैल हाथी विचरण कर रहा है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से गांव में मुनादी कर दी गई है। एक दंतैल हाथी ने पाण्डुका रेंज से पैरी नदी क्रास कर तीन दिनों पहले धमतरी सीमा क्षेत्र उत्तर सिंगपुर के जंगल में प्रवेश किया था। यह हाथी विचरण करते हुए शुक्रवार को मोहंदी की ओर आगे बढ़ा। शनिवार को हाथी पाहंदा बस्ती में घुस गया। जिसे सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ा गया। पाहंदा के आसपास झाझरकेरा, बोरसी, भालूचुवा, बोदलबाहरा, देवगांव, केवराडीह, सरगी, राजपुर, जामली में मुनादी कराकर लोगों को सर्तक किया गया। इस हाथी का लोकेशन रविवार को साल्हेभाट की ओर बढ़ रहा है। कहा जा रहा है कि ये हाथी धीरे-धीरे छुही-सलोनी की ओर से आगे बढ़ सकता है। वनविभाग की टीम हाथी के आवाजाही पर नजर रखी हुई है।
Next Story