छत्तीसगढ़
नवा तरिया आय के जरिया अभियान को बनाएं जन आंदोलन: CEO
Shantanu Roy
19 April 2026 10:29 PM IST

x
छग
Kawardha. कवर्धा। जल संरक्षण एवं आजीविका को बढ़ावा देने के लिए राज्य शासन के महत्वाकांक्षी नवा तरिया आय के जरिया अभियान को सभी मिलकर जन आंदोलन का रूप दें। ग्रामीणों को इस अभियान से जोड़कर उन्हें इसके फायदे बताएं और आजीविका संवर्धन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सतत प्रयास करें। उक्त निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल द्वारा विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दिये गए। सीईओ ने बैठक में मैदानी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में ग्रामीणों की मांग एवं आवश्यकता अनुसार ही निर्माण कार्यों का चयन करें,कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो और सभी कार्य समय-सीमा में पूरा करे। कार्यों में अनियमितता एवं गुणवत्ता खराब होने की शिकायत पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी सभी को दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं प्रधानमंत्री जनमन आवास के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें। अप्रारंभ कार्यों को आगामी एक सप्ताह में प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत वॉर आवास निर्माण की समीक्षा कर निर्देशित किया गया की हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के लाभ पर उनका ज्ञानवर्धन करे। योजना से विद्युत पर होने वाले खर्चो की बचत की जानकारी दी जाए। लंबे समय से प्रथम किस्त की राशि प्राप्त होने के बाद भी जो हितग्राही आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं कर रहे हैं उनसे संपर्क कर कार्य शुरू कराये। सीईओ अग्रवाल द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत निर्मित सामुदायिक शौचालय की समीक्षा करते हुए।
सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया गया कि शौचालय आम जनता के लिए उपलब्ध हो, पंचायत स्तर पर साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए तथा शौचालय के समीप स्वच्छता एवं पानी की व्यवस्था करने निर्देशित किया। फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लान, व्यक्तिगत शौचालय,सेग्रीगेशन शेड जैसे अन्य विषयों की जानकारी मैदानी कर्मचारियों से ली गई। महिला समूह द्वारा किए जा रहे कचरा कलेक्शन कार्य को और आगे बढ़ाते हुए इसे आजीविका से जोड़ने के निर्देश दिए गए जिससे कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित हो। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना सहित अन्य विभागीय कार्यो समीक्षा की गई।समीक्षा बैठक के दौरान सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने सभी अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं सब इंजीनियर को निर्देशित करते हुए कहा कि भवन निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। लेन्टर ढलाई के दौरान स्वयं उपस्थित रहे एवं अपने निर्माण क्षेत्र का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान सभी सीईओ जनपद पंचायत,अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा,सभी सब इंजीनियर,सभी तकनीकी सहायक सहित जिला पंचायत के शाखा प्रभारी अधिकारी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के द्वारा ग्रामीणों को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराते हुए आजीविका और जल संरक्षण का उद्देश्य इस अभियान से एक साथ पूरा होगा। जल संरक्षण के लिए नए तालाबों का निर्माण कर मछली पालन और सिंचाई के लिए इसका उपयोग होगा।ज़िले में अभी तक नवा तरिया आय के जरिया हेतु कुल 31 कार्य लागत राशि 5 करोड़ 8 लाख रुपए प्रस्तावित किया गया है। इन कार्यो से अनुमानित 1 लाख 60 हजार मानव दिवस का रोजगार ग्रामीणों को मिलना अपेक्षित है। अभियान अंतर्गत जिले के अन्य ग्राम पंचायतो में भी कार्यों का विस्तार होगा। लोगों को रोजगार और आजीविका के नए साधन इस अभियान से प्राप्त होंगे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





