छत्तीसगढ़

चलती ट्रेन में टीटीई ने किया योग

Nil dhankar
21 Jun 2023 12:48 PM IST
चलती ट्रेन में टीटीई ने किया योग
x

रायपुर। योग दिवस पर हर कोई आसन लगाने में व्यस्त रहे। आन ड्यूटी टीटीई भी भला कहां पीछे रहते,सो वे भी मगन हो गए। छपरा दुर्ग सारनाथ एक्स्प्रेस में कटनी से दुर्ग लौट रहे पांच टीटीई ने एसी कोच में कुछ आसन किए। इनमें वीवीएस शास्त्री, पीआर साहू, योगेश कुमार, पंकज पांडे,और राजकुमार ने तिल्दा से रायपुर के बीच. अनुलोम विलोम ,सूर्य नमस्कार ,भुजंगासन जमा आया। उधर इंदौर में वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों ने सामूहिक योग किया।



Next Story