छत्तीसगढ़

MLA बृहस्पत सिंह द्वारा मांफी मांगने पर बोले टीएस सिंहदेव, अब मामला समाप्त हो गया

Admin2
28 July 2021 8:10 AM GMT
MLA बृहस्पत सिंह द्वारा मांफी मांगने पर बोले टीएस सिंहदेव, अब मामला समाप्त हो गया
x

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की नाराजगी खत्म हो गई है। उन्होंने बयान दिया है कि अब ये विवाद खत्म हो गया है। मामले का पटाक्षेप हो गया है। अब हमें साथ मिलकर अन्य विषयों पर काम करना होगा। ये बहस अब खत्म हो गई है। वहीं बृहस्पत सिंह ने सदन में अपने बयान पर खेद जताया। वहीं सीएम बघेल ने भी बयान दिया था कि सदन उच्च परंपराओं से चलता है। बृहस्पत सिंह की प्रशंसा करता हूं।

भावावेश में आकर उन्होंने जो कहा था। उस पर सदन में अपनी स्थिति स्पष्ट की है। पूर्व सीएम रमन सिंह, धरमलाल कौशिक सहित सभी ने इस गतिरोध को खत्म करने में अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने सभी का धन्यवाद भी किया। स्पीकर ने कहा कि आपके सबसे सहयोग से छत्तीसगढ़ की गरिमा में और बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बृहस्पत सिंह, गृहमंत्री और संसदीय कार्यमंत्री की इस मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की प्रसंशा की।

Next Story