छत्तीसगढ़

टीएस सिंहदेव आज सक्ती और सरगुजा दौरे पर

Nil dhankar
12 Sept 2023 6:39 AM IST
टीएस सिंहदेव आज सक्ती और सरगुजा दौरे पर
x

रायपुर। उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव आज यानी 12 सितम्बर को सक्ती और सरगुजा प्रवास पर जाएंगे। वे 12 सितम्बर को सवेरे सवा दस बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा सक्ती के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11 बजे सक्ती पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री सिंहदेव दोपहर 12 बजे सक्ती से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

वे दोपहर पौने एक बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे। सिंहदेव शाम साढ़े चार बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा सरगुजा के लिए रवाना होंगे। वे रात दस बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे।

Next Story