छत्तीसगढ़

टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर मारपीट मामले पर जताई चिंता

Shantanu Roy
31 March 2025 11:52 PM IST
टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर मारपीट मामले पर जताई चिंता
x
छग
Ambikapur. अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (टीएस बाबा) ने हाल ही में अंबिकापुर के रिंग रोड स्थित शिवधारी कॉलोनी के पास एक बस ट्रांसपोर्टर के साथ हुई मारपीट की घटना पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इस घटना को स्वस्थ समाज के लिए गंभीर और चिंताजनक बताया है। टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर कहा कि एक सड़क दुर्घटना से व्यथित होकर कुछ लोगों द्वारा की गई बर्बर मारपीट बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

सोशल मीडिया और समाचार चैनलों पर प्रसारित वीडियो इस घटना की क्रूरता को दर्शाते हैं, जो अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि शहर की शांति एवं सौहार्द बनाए रखना आवश्यक है। साथ ही, नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना को भड़काने के बजाय आपसी भाईचारे को मजबूत करें।
Next Story