छत्तीसगढ़

CM नहीं बनने से असंतुष्ट और दुखी हैं टीएस सिंहदेव : केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह

Nilmani Pal
13 April 2023 12:08 PM GMT
CM नहीं बनने से असंतुष्ट और दुखी हैं टीएस सिंहदेव : केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह
x

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने प्रदेश के मंत्री टीएस सिंहदेव बाबा पर तंज कसा। रेणुका ने कहा कि, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कमजोर हो गए हैं। CM नहीं बनने से टीएस असंतुष्ट और दुखी हैं। मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बताकर सरगुजा की जनता को झूठ बोलकर कांग्रेस ने ठगा है। भाजपा में प्रधानमंत्री तो छोड़ो बूथ स्तर का छोटा सा कार्यकर्ता भी टीएस को नहीं बुलाएगा। बाबा कमजोर हो गए हैं बाबा की जरूरत भारतीय जनता पार्टी को नहीं है। बाबा के गढ़ में हम इस बार भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने जा रहे हैं।

केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने रेल और प्लेन सुविधा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि - रेल और प्लेन की सुविधाओं को लेकर मैं लगातार सक्रिय रहती हूँ। सांसद और मंत्री बनने के बाद रेल सुविधाओं का अच्छा विस्तार हुआ है, काफी काम बढे है। जनता की मांगे जायज है, केंद्र सरकार का रेल और प्लेन सुविधाओं को लेकर मांग उठायेंगे।

केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भाजपा नेताओं की बेटियां शादी करें तो लव और कोई दूसरा करे तो जिहाद वाले बयान को लेकर पलटवार किया है और कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। ऐसे बहुत से मामले उजागर हो रहे है। जिसमें आदिवासी बेटियों को झांसा देकर शादी कर लेते है,कभी उनके नाम पर जमीन खरीदते है। नौकरी लगाने का धोखाधड़ी करते है ,और उन्हें चुनाव लडाते है। कुछ ऐसी शादियाँ भी होती है,जिसमें लड़कियां अपने मनपसंद से शादी भी करती है। जिसे संविधान ने अधिकार दिया है, उसका उपयोग करती है।


Next Story