छत्तीसगढ़
भरोसे का सम्मेलन: मुख्यमंत्री ने गौर मुकुट पहनाकर प्रियंका गांधी का किया स्वागत
Nil dhankar
13 April 2023 3:04 PM IST

x
जगदलपुर। राज्यगीत के साथ भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम शुरू हुआ. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौर मुकुट पहनाकर प्रियंका गांधी का किया स्वागत। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रियंका गांधी ने साथ मिलकर 128 करोड़ 99 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया है। कुल 49 विकास कार्यों जिसमें 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
प्रियंका के दौरे को लेकर PCC चीफ मोहन मरकाम और आबकारी मंत्री कवासी लखमा पूरी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कार्यक्रम में नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया, शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, समेत कैबिनेट के ज्यादातर मंत्री और पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद हैं।
Next Story





