छत्तीसगढ़

ट्रकों में भिड़ंत, ड्राइवरों की हालत गंभीर

Nil dhankar
8 April 2023 12:49 PM IST
ट्रकों में भिड़ंत, ड्राइवरों की हालत गंभीर
x
छग

कांकेर/बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ में अनवरत सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला चल रहा है। ऐसे में शनिवार को भी सड़क हादसा का मामला सामने आया है। एक तरफ जहां कांकेर के ग्राम आतुरगांव नेशनल हाईवे 30 पर दो ट्रकों के बीच आपस में भिड़त हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि ,जगदलपुर से रायपुर की ओर जानेवाली ट्रक के परखच्छे उड़ गए ।

इस हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया,वहीं दूसरा ट्रक चालक को गंभीर चोटे आई है। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल चालकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

Next Story