छत्तीसगढ़

आउट ऑफ कंट्रोल हुआ ट्रक, ड्राइवर की मौत

Nilmani Pal
2 Sept 2024 11:20 AM IST
आउट ऑफ कंट्रोल हुआ ट्रक, ड्राइवर की मौत
x
छग

कोरबा korba news। कोरबा में दीपका मुख्य मार्ग पर देर रात सीमेंट से भरा एक ट्रक पुल से नीचे जा गिरा। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी, जिससे ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर सका। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धौराभांठा का है। Gram Panchayat Dhaurabhantha

मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे सीमेंट से भरा ट्रक बिलासपुर से दीपका की ओर आ रहा था। इसी बीच पाली दीपका मुख्य मार्ग पर ट्रक 20 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में ट्रक चालक केबिन में ही फंस गया था। पुल के नीचे गिरने से ट्रक में पानी भर गया, जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई। पाली पुलिस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची। लाश को कड़ी मशक्कत के बाद निकाली गई। वहीं ट्रक मालिक को हादसे की सूचना दी गई।


Next Story