छत्तीसगढ़

काल बनकर दौड़ा ट्रक, राजिम में दर्दनाक सड़क हादसा

jantaserishta.com
3 May 2026 8:39 PM IST
काल बनकर दौड़ा ट्रक, राजिम में दर्दनाक सड़क हादसा
x
छत्तीसगढ़.
Rajim Accident News: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें है, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हर दिन सड़क दुर्घटना में कई लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ रही है। इसी बीच राजिम क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, फिंगेश्वर-छुरा मार्ग पर लोहझर गांव के पास ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मंजर ऐसा था कि लोग देख कर सहम गए। बताया जा रहा है कि हादसा पीएचई विभाग की गाड़ी से हुआ है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही छुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story