छत्तीसगढ़

ट्रक गुजरा बाइक सवार के ऊपर से, मौत

Nilmani Pal
10 Feb 2025 3:18 PM IST
ट्रक गुजरा बाइक सवार के ऊपर से, मौत
x

रायगढ़। रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाईक सवार दो युवक भी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। मिली जाकारी के मुताबिक जैजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुच्छकुलिया का रहने वाला संजीव उरावं 32 साल अपनी बाईक पर सवार होकर रायगढ़ किसी कार्यक्रम में शामिल होने आया था।

आज सुबह तकरीबन 10 बजे वह अपनी बाईक से खरसिया के पानीपाथर के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे वह गिर गया और उसका सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वहीं इस घटना से ट्रक भी अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे बाईक सवार दो युवकों से टकरा गया। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई। ऐसे में मामले की जानकारी खरसिया पुलिस को दी गई।

Next Story