छत्तीसगढ़

CG में बस को ट्रक ने मारी टक्कर, कई घायल, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
15 Sept 2024 11:50 AM IST
CG में बस को ट्रक ने मारी टक्कर, कई घायल, मचा हड़कंप
x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: प्रदेश के धमतरी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ट्रक ने खड़ी बस को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बस सवार 12 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना भखारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बस में सवार 50 लोग धमतरी से मैनपाट घुमने जा रहे थे। इसी दौरान बस सड़क किनारे खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस को टककर मार दी। जिससे बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बस में सवार 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story