छत्तीसगढ़

रायपुर-धमतरी रोड में ट्रक ने कार को मारी ठोकर, 4 लोग थे सवार

Nil dhankar
29 May 2022 8:23 AM IST
रायपुर-धमतरी रोड में ट्रक ने कार को मारी ठोकर, 4 लोग थे सवार
x

अभनपुर। रायपुर-धमतरी रोड में सड़क हादसा हुआ है, जानकारी के मुताबिक ट्रक ने कार को ठोकर मार दी, कार में 2 महिला और एक पुरुष सवार थे, पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि धरम पाल अग्रवाल, सुशीला अग्रवाल और शंकर लाल अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नि अनिता अग्रवाल कार में जुनागढ (उड़िसा) से वापस रायपुर आ रहे थे.

तभी अभनपुर में रिश्तेदार दिलीप अग्रवाल के घर आये थे। जिसके बाद अभनपुर से वापस रायपुर के लिए निकले थे, इस दौरान रायपुर धमतरी रोड में अभनपुर रेल्वे फाटक के आगे राधा कृष्ण मंदिर के सामने पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक CG 04 MF 5723 के चालक ने लापरवाही पूर्वक ओव्हर टेक करते कार को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को भी चोंट नहीं आई है, प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Next Story