छत्तीसगढ़

पचपेड़ी नाका में ट्रक ने कार को मारी ठोकर

Nil dhankar
20 Jan 2022 9:30 AM IST
पचपेड़ी नाका में ट्रक ने कार को मारी ठोकर
x

रायपुर। पचपेड़ी नाका में ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते कार को ठोकर मार दी. इस हादसे के बारें में कार चालक ने पुलिस को बताया कि वे अपने भांजा सौरभ मंडल के कार को चलाते हुए एम एम आई हॉस्पिटल से शास्त्री मार्केट जा रहा था. कार के अंदर नितिश खराती एंव सोनाली खराती बैठे थे. जैसे ही पचपेड़ी नाका चौक के पास रेड सिंगनल में रूका, उसी समय ट्रक चालक तेज व उपेक्षा पूर्वक चलाते हुए कार के दाहिने साइड को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

कार चालक की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Next Story