छत्तीसगढ़

ट्रक ने कार को मारी ठोकर, 3 लोगों की हालत गंभीर

Nil dhankar
21 Oct 2022 4:32 PM IST
ट्रक ने कार को मारी ठोकर, 3 लोगों की हालत गंभीर
x
छग

महासमुंद। अनियंत्रित ट्रक ने एक कार को चपेट में लिया। इस घटना से कार सवार सभी तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर होने के कारण घटना के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

पुलिस का कहना है कि कार सवार तीन लोग महामसुंद की ओर से आ रहे थे कि हादसा हुआ। ये कहां के थे, क्या-क्या नाम था, कहां जा रहे थे, इसकी जानकारी पुलिस खंगाल रही है।

इस घटना से पहले बुधवार-गुरुवार की रात बागबाहरा कोमाखान एनएच 353 मार्ग पर भदरसी चौखड़ी के पास ही अनियंत्रित ट्रक ने दो लोगों को रौंदा था। जिससे दोनों व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई थी। इस घटना से गांव में अभी भी शोक का माहौल है। इस घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि मृतक चिंताराम यादव 32 व पान सिंह ध्रुव 45 भदरसी निवासी हैं। दोनों कहीं जाने के लिए बाइक पर सवार होकर निकल रहे थे। निकलने से पहले दोनों बाइक खड़ी कर घर के सामने ही कुछ बात कर रहे थे। तभी एक अनियंत्रित ट्रक इन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ा और सडक़ से खेत की ओर उतर गया। इससे दोनों ग्रामीणों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौका देखकर ट्रक का आरोपित चालक भाग निकला। सूचना मिलते ही बागबाहरा पुलिस पहुंची और अपराध पंजीबद्ध किया।


Next Story