छत्तीसगढ़

पचपेड़ी नाका चौक में ट्रक ने इनोवा कार को मारी ठोकर, 3 लोग थे सवार

Nil dhankar
26 July 2022 9:34 AM IST
पचपेड़ी नाका चौक में ट्रक ने इनोवा कार को मारी ठोकर, 3 लोग थे सवार
x

रायपुर। पचपेड़ी नाका चौक में ट्रक ने इनोवा कार को ठोकर मार दी. पुलिस के मुताबिक अनुराग लाल इनोवा कार क्रमांक सी जी 04 के बी 1188 से अपने साथी मोह. अजहरूददीन एवं नदीम अहमद के साथ रामकृष्ण अस्पताल से आईवीवाय होटल जाने के लिए निकले थे, पचपेढी नाका चौक के पास पहुंचे थे.

उसी समय पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक सी जी 04 जे डी 7395 के चालक ने लापरवाही पूर्वक कार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट से कार क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में जनहानि नहीं हुई है. हादसे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Next Story