छत्तीसगढ़

कर्मचारियों से भरी वाहन को ट्रक ने मारी ठोकर, एक की मौत

Nil dhankar
18 Aug 2022 12:40 PM IST
कर्मचारियों से भरी वाहन को ट्रक ने मारी ठोकर, एक की मौत
x

महासमुंद/पिथौरा। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 लहरौद अंडरब्रिज के पास बिजली विभाग का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. पीछे से आ रही एक ट्रक ने जोरदार ठोकर मारी. दुर्घटना के वक्त विद्युत विभाग की गाड़ी में करीब 12 कर्मचारी सवार थे. जिसमें एक की मौत भी हो गई. सभी ओड़िशा से रायपुर जा रहे थे. फिलहाल सभी घायलों को पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा में भर्ती करा दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक सभी लोग सरायपाली के रहने वाले हैं और सभी बिजली ठेकेदार के पास काम करने जा रहे थे. इस दौरान हुई दुर्घटना में यशवंत सिदार नाम के व्यकित की मौत हो गई है.


Next Story