छत्तीसगढ़

ट्रक चालक की पत्नी की हत्या, गांव में फैली सनसनी

Nilmani Pal
16 March 2023 11:30 AM IST
ट्रक चालक की पत्नी की हत्या, गांव में फैली सनसनी
x
छग

बालोद। डौण्डीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटेरा में एक महला की हत्या हो गई। बता दें कि मृतक महिला 25 वर्षीय नेहा सिन्हा दो बच्चो की मां है और उनका पति डोमेन्द्र सिन्हा ट्रक चालक है, जो कि घटना के दिन ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था।

पुलिस का माने तो सूचना पर पुलिस घर पहुंची जहां महिला का शव पड़ा हुआ था। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुये आगे की जांच शुरू कर दी है। फारेंसिंक टीम व डाग स्कवायड टीम की भी मदद ली गई, लेकिन अभी आरोपी पुलिस पकड़ के बाहर है। पुलिस ने शव को पीएम के लिये भेज दिया, वहीं दिनदहाड़े घर में हुई इस हत्या से गांव व क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Next Story