छत्तीसगढ़

ट्रक चालक ने अचानक कम कर दी वाहन की स्पीड, टकराने से बाइक सवार की मौत

Nil dhankar
13 April 2023 8:50 AM IST
ट्रक चालक ने अचानक कम कर दी वाहन की स्पीड, टकराने से बाइक सवार की मौत
x
छग

बालोद। एनएच 930 बालोद-गुरूर मुख्य मार्ग पर करकाभाट के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार करहीभदर निवासी निर्मल कुमार (40) की मौत हो गई। वहीं योगेश्वर घायल हो गया। पुलिस व ग्रामीणों के अनुसार घटना रात करीब 8.30 बजे की है।

निर्मल और योगेश्वर दोनों बाइक से धमतरी से करहीभदर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान करकाभाट के पास सामने चल रहे ट्रक की स्पीड कम हो गई। जिसके बाद दोनों बाइक सहित गिर गए। घटना के बाद दोनों को सीएचसी गुरूर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story