छत्तीसगढ़

ट्रक ड्राइवर घायल, अज्ञात वाहन ने मार दी ठोकर

Nil dhankar
30 Jan 2023 8:52 AM IST
ट्रक ड्राइवर घायल, अज्ञात वाहन ने मार दी ठोकर
x

बालोद। ग्राम परसुली में किराना दुकान के पास अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर से ट्रक से उतर रहा ड्राइवर देवाशिष सिन्हा (28) निवासी उतई घायल हो गया। कामता प्रसाद सिन्हा ने बताया कि बेटा देवाशिष सिन्हा गिधाली से ट्रक में कच्चा लोहा लोड कर गिधाली से रायपुर जा रहा था। इसी दौरान परसुली में रोड किनारे ट्रक को खड़ा कर सामान लाने किराना दुकान जाने उतर रहा था, तभी देवरी तरफ से आ रहा अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी।

घटना के बाद शासकीय अस्पताल देवरी में प्राथमिक उपचार कराया। वहां से शासकीय मेडिकल काॅलेज राजनांदगांव रेफर किया गया। जिसके बाद स्पर्श हॉस्पिटल भिलाई में भर्ती कराया। देवरी थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Next Story