छत्तीसगढ़
कुम्हारी टोल प्लाजा विवाद में ट्रक चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
12 Jun 2026 9:14 PM IST

x
छग
Durg. दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद ने एक ट्रक चालक की जान ले ली। मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट में घायल चालक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच के बाद आरोपी हाईवा चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार घटना 10 जून 2026 की है। दुर्ग-रायपुर मार्ग स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा के पास ट्रक क्रमांक HR 38 Z 3022 का चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर रहा था। इसी दौरान हाईवा क्रमांक CG 04 LB 9345 वहां पहुंचा और वाहन खड़ा करने को लेकर दोनों चालकों के बीच विवाद शुरू हो गया।
देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि हाईवा चालक ने ट्रक चालक के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारपीट के बाद ट्रक चालक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। जांच में स्पष्ट हुआ कि विवाद के दौरान हाईवा चालक की मारपीट से ट्रक चालक घायल हुआ था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
तकनीकी और मौखिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान देव कुमार साहू उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम भूसरेंगा, पोस्ट बेलौदी, थाना रनचिरई, जिला बालोद के रूप में की। पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि मामला सीधे हत्या की श्रेणी में नहीं आता। इसके आधार पर थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 170/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत आपराधिक मानव वध का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हाईवा वाहन को जब्त कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी साक्ष्य के रूप में कब्जे में लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Tagsकुम्हारी टोल प्लाजा विवादट्रक चालक मौतहाईवा ड्राइवर गिरफ्तारदुर्ग सड़क विवादआपराधिक मानव वध मामलासीसीटीवी फुटेज जांचसीसीटीवी फुटेजKumhari toll plaza disputetruck driver deathHiva driver arrestedDurg road disputecriminal homicide caseCCTV footage investigationCCTV footageछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





