छत्तीसगढ़

रायपुर-जगदलपुर रोड में truck चालक की मौत

Nil dhankar
22 Jun 2024 1:35 PM IST
रायपुर-जगदलपुर रोड में truck चालक की मौत
x

जगदलपुर jagdalpur news। शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सडक़ पार कर रहे ट्रक चालक को ठोकर मार फरार हो गया। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए भेज दी, वहीं अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Raipur-Jagdalpur Road बताया जा रहा है कि ट्रक चालक रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रहा था, तभी शनिवार की सुबह कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना Farasgaon Police Station क्षेत्र के बोरगांव ढाबा के पास अपनी ट्रक को किनारे खड़ा कर सडक़ पार कर रहा था कि अचानक रायपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रक चालक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

chhattisgarh news वहीं मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड में मृतक का नाम दीनानाथ जिला हैदराबाद पाया गया है। पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Next Story