छत्तीसगढ़

महासमुंद रोड में ट्रक चालक की मौत

Nilmani Pal
1 Jun 2023 10:07 AM IST
महासमुंद रोड में ट्रक चालक की मौत
x

महासमुंद। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हर दिन सड़के खून से लाल हो रही हैं। ताजा मामला महासमुंद का हैं,जहाँ एक भीषण हादसे में एक की मौत जबकि कई अन्य घायल हो गए. मृतक के शव को बरामद कर लिया गया हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया हैं।

दरअसल एनएच 53 (NH-53) साकरा थाना क्षेत्र के भगत देवरी गांव के पास खड़ी ट्रक को ओड़िशा की तरफ से आ रही दो ट्रको ने पीछे से ठोकर मार दी। ट्रक में ऑयल होने के चलते ट्रक में भीषण आग आग लग गई। इस हादसे में तीनों ट्रक जलकर खाक हो गया। वहीं चालक संदाम अंसारी की जलने से मौत हो गई और एक चालक गंभीर रुप से घायल है। जिसका पिथौरा अस्पताल में इलाज चल रहा है। सड़क दुर्घटना से हाईवे जाम हो गया। सांकरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मार्ग से जले ट्रक को सड़क किनारे कराया।

Next Story