छत्तीसगढ़

ट्रक चालक गिरफ्तार, नशे में चला रहा था वाहन

Nilmani Pal
20 Dec 2022 11:21 AM GMT
ट्रक चालक गिरफ्तार, नशे में चला रहा था वाहन
x
छग

कोंडागांव। कोंडागांव जिले के फरसगांव से बड़े डोंगर जाने वाले मार्ग पर शराब पीकर ट्रक चला रहा व्यक्ति पकड़ा गया। जिसे पुलिस ने न्यायलय में पेश किया। न्यायलय ने व्यक्ति को जेल की सजा सुनाई।

मिली जानकारी के अनुसार कोंडागांव जिले के फरसगांव से बड़ेडोंगर जाने वाले मार्ग पर एक ड्राइवर शराब के नशे में ट्रक चला रहा था। इस दौरान उसने बिजली खंबे को ठोकर मार दी। ठोकर के बाद ट्रक खेत के अंदर चली गई। फरसगांव पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया। बतादें कि ट्रक ड्राइवर टुमन लाल कौशिक डोंगरगांव जिला राजनांदगांव का रहने वाला है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक को न्यायलय में पेश किया जहां उसे जेल की सजा सुनाई गई।

Next Story