छत्तीसगढ़

बिजली खंभे से टकराई ट्रक, गरियाबंद में हादसा

Nilmani Pal
19 March 2026 11:07 AM IST
बिजली खंभे से टकराई ट्रक, गरियाबंद में हादसा
x

गरियाबंद। देवभोग डबल लोक से अधिकृत होरा ट्रांसपोर्ट का पैकेट रासायनिक खाद से लदा ट्रक बीते बुधवार की रात झिरिपानी सहकारी समिति के पास एक बिजली खंभे से टकरा गया, जिससे खंभा क्रैक हो गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और ट्रक को रात भर बंधक बना लिया।

इस दौरान हुई बारिश में ट्रक में लदी लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की खाद भीगकर खराब हो गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लंबी वार्ता और समझाइश के बाद आखिरकार ग्रामीण मान गए और ट्रक को जाने दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक झिरिपानी सहकारी समिति खाली कराने पहुंचा था। बुधवार 18 मार्च की रात लगभग 11 बजे ट्रक ने अनियंत्रित होकर बिजली खंभे को टक्कर मार दी, जिससे खंभा क्रैक हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक के रास्ते में लकड़ी और बोल्डर डालकर उसे रोक दिया और रात भर पालियों में पहरा देकर ट्रक को बंधक बना रखा। ग्रामीणों ने मांग की कि जब तक खंभा मरम्मत नहीं हो जाता, ट्रक को नहीं छोड़ा जाएगा। हालांकि, रात भर हुई बारिश में ट्रक में लदा लगभग 5 लाख रुपये मूल्य का 500 पैकेट खाद भीगकर खराब हो गया।

Next Story