छत्तीसगढ़

खड़े ट्रेलर से भिड़ी ट्रक, दर्दनाक मौत हुई ड्राइवर की

Nil dhankar
26 Aug 2023 4:01 PM IST
खड़े ट्रेलर से भिड़ी ट्रक, दर्दनाक मौत हुई ड्राइवर की
x
cg news

कोरबा। जिले के दीपका-हरदी बाजार बाईपास मार्ग पर कोयला लोडेड ट्रक की खड़े ट्रेलर के साथ भिड़ंत हो गई। घटना में ट्रक ड्राइवर सुखसागर कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को ट्रक चालक सुखसागर कश्यप अपनी गाड़ी में कोयला लेकर बलौदा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में वो सड़क पर खड़े ट्रेलर से जा टकराया। ब्रेकडाउन के कारण ट्रेलर सड़क पर खड़ा था, जिसके डाले से ट्रक की टक्कर हो गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम सुखसागर कश्यप है, जो ग्राम कसियाडीह का निवासी था। वहीं ट्रेलर के अंदर ड्राइवर नहीं था। इधर हादसे के बाद मौके पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में लोगों ने चक्काजाम कर दिया। इससे दीपका-हरदी बाजार मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।


Next Story