छत्तीसगढ़

नीट पीजी परीक्षार्थियों की बढ़ी परेशानी

jantaserishta.com
30 Aug 2026 11:25 AM IST
नीट पीजी परीक्षार्थियों की बढ़ी परेशानी
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: नीट-पीजी परीक्षा के दौरान रविवार को सरोना स्थित परीक्षा केंद्र तक पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र तक पहुंचने का रास्ता कीचड़ से भरा और संकरा है। ट्रैफिक के बीच परीक्षार्थियों को जूझते हुए परीक्षा केंद्र तक पहुंचना पड़ रहा है।
बताया गया कि हर वर्ष ऐसे कई स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाए जाते हैं, जहां संकरे रास्तों और अव्यवस्थित यातायात के कारण उन्हें परीक्षा देने पहुंचने में परेशानी होती है।
देश भर के लाखों मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन उनकी जिंदगी के सबसे अहम दिनों में से एक होने वाला है। रातों की नींद कुर्बान करने और महीनों तक किताबों में सिर खपाने के बाद, आखिरकार वो मुकाम आ ही गया है। आज यानी 30 अगस्त 2026 को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) नीट पीजी (NEET PG) 2026 का इम्तिहान करवाने जा रहा है। यह एग्जाम उन डॉक्टरों के लिए एक बड़ा मौका है जो देश के नामी सरकारी, प्राइवेट और डीम्ड संस्थानों से पोस्टग्रेजुएशन करके स्पेशलिस्ट बनने का ख्वाब देख रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story