छत्तीसगढ़

पति से तंग आकर थाने पहुंची पत्नी, रायपुर के खम्हारडीह थाने में दर्ज कराई शिकायत

Admin2
26 April 2021 1:50 PM IST
पति से तंग आकर थाने पहुंची पत्नी, रायपुर के खम्हारडीह थाने में दर्ज कराई शिकायत
x

छत्तीसगढ़। रायपुर। घरेलू विवाद पर पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पत्नी के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट खम्हारडीह थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार हाऊसिंग बोर्ड कालोनी कचना खम्हारडीह निवासी अनीता गाड़ा 26 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थिया का पति शंकर गाड़ा 35 वर्ष 25 अप्रैल को घरेलू विवाद पर गाली-गलौच कर हाथ मुक्का और डंडे से मारकर चोट पहुंचाया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 294, 506 बी 323 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story