छत्तीसगढ़

बेटे के लव मैरिज से परेशान, दादा ने पोती का किया मर्डर,

jantaserishta.com
31 March 2024 12:09 AM IST
बेटे के लव मैरिज से परेशान, दादा ने पोती का किया मर्डर,
x
छत्तीसगढ़
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 5 साल की मासूम की हत्या उसके ही दादा ने कर दी। वजह इतनी थी की उसके बेटे ने दूसरे समाज की लड़की से लव मैरिज की थी। आरोपी रंथु राम अपने बेटे सुरेश राम से नफरत करता था और उससे भी कई बार झगड़ा हो चुका था।
मामला कुनकुरी थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, 28 मार्च की सुबह करीब 8 बजे सुरेश राम की बड़ी बेटी नहाने के लिए घर के पास ही स्टॉप डैम गई थी। वह पानी के पास बैठकर खेल रही थी, उसी समय आरोपी दादा रंथु राम वहां पहुंच गया। मौका पाकर उसने पोती को डैम के गहरे पानी में धकेल दिया। डैम के पानी में डूबकर बच्ची की मौत हो गई।
सुरेश राम और उसकी पत्नी अलग-अलग समाज के हैं। दोनों ने अपनी मर्जी से 2016 में शादी की थी और इसके बाद उन्हें 2 बेटियां भी हुईं। दूसरे समाज में बेटे ने शादी की थी जिसके कारण आरोपी अपने बेटे-बहू और उसकी बच्चियों से बहुत नफरत करता था।
पिता की नफरत के कारण सुरेश अपनी पत्नी और दो बेटी के साथ मुंबई चला गया था और वहां रहकर मजदूरी का काम कर रहा था। बड़ी बेटी को स्कूल में एडमिशन दिलाने के लिए सुरेश को कुछ दस्तावेज की जरूरत पड़ी। वह कागजात बनवाने अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर 13 मार्च को अपने घर ग्राम कदमकछार आया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story