छत्तीसगढ़

शारीरिक संबंध से परेशान युवक ने की तलाकशुदा महिला की हत्या

Shantanu Roy
20 Aug 2022 1:44 PM GMT
शारीरिक संबंध से परेशान युवक ने की तलाकशुदा महिला की हत्या
x
छग
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक तलाकशुदा महिला की लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शुरआत से ही पुलिस को उसके पूर्व पति पर शक था। लेकिन मामला कुछ और ही निकला...महिला की हत्या 29 जुलाई को हुई थी। लगभग 22 दिन की गहन छानबीन के बाद आखिरकार पुलिस के हाथ हत्यारे तक पहुंच पाए। अर्जुंदा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भालूकोन्हा गांव निवासी संध्या राजपूत नाम की महिला का अपने पति से तलाक हो चुका था। उसका उठना-बैठना गांव के ही एक शख्स विकास कुमार यादव के साथ था।
दोनों पिछले 2 सालों से उन दोनो के बीच अवैध संबंध थे। तलाकशुदा महिला बार-बार अपना अकेलापन दूर करने के लिए युवक को अपने घर बुलाती थी। अभी मात्र 20 साल का ही हुआ युवक महिला की शारीरिक जरूरतें पूरी करते-करते परेशान हो गया था। जब वह ज्यादा ही परेशान हो गया तो उसने संध्या को हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटाने का खतरनाक इरादा बना लिया। पहले आरोपी ने महिला के सिर पर लकड़ी से जानलेवा वार किया और जब वो गिर गई, तो उसके गले को सब्जी काटने वाले चाकू से रेत दिया।
छत पर मिली लाश, कोई क्लू नहीं मिला
29 जुलाई को संध्या राजपूत की लाश घर की छत पर मिली और आसपास खून के निशान मौजूद थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। शुरुआत में पुलिस इधर-उधर भटकती रही, उसके पूर्व पति पर शक करती रही, लेकिन हत्यारा पड़ोस में ही आजाद घूम रहा था।
सैकड़ों CCTV खंगालने पर मिली सफलता
हाल ही में अर्जुंदा थाने के प्रभारी के रूप में शिशिर पांडे की नियुक्ति हुई। उन्होंने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए विशेष टीम का गठन किया। आरोपी तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की मदद ली गई। पुलिस और साइबर सेल की टीम ने दुर्ग, बालोद और थाना अर्जुंदा क्षेत्र के करीब 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और आरोपी विकास यादव पकड़ा गया।
उसने महिला से छुटकारे का उपाय ढूंढ़ा
गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी विकास ने बताया कि वो महिला के बार-बार बुलाने से परेशान हो गया था। वह उससे छुटकारा पाना चाहता था। युवक ने पुलिस को बताया कि वारदात के समय उसने जो शर्ट पहनी थी, उस पर खून के दाग लग गए थे। साथ ही महिला के पंजों के भी निशान थे। जिस चादर से उसने महिला को ढका था, उसे उसने नहर के किनारे फेंक दिया था। वहीं अपनी शर्ट को दूर ले जाकर जला दिया था। उसकी निशानदेही पर शर्ट के बचे हुए टुकड़ों को बरामद कर लिया गया है।
Next Story