छत्तीसगढ़

लूजमोशन से परेशान युवक ने किया सुसाइड

Nilmani Pal
3 Jun 2022 7:22 AM GMT
लूजमोशन से परेशान युवक ने किया सुसाइड
x
छग

भिलाई। नेवई थाना अंतर्गत किपाली गांव मिलपारा निवासी रूपनरायण देशमुख पिता कुमारू देशमुख (24 साल) ने ट्रेन के आगे आकर खुदकुशी कर ली। नेवई थाने के मुताबिक रूपनरायण घर में अकेला कमाने वाला था। वह टेंट हाउस में काम करता था। उसे लूजमोशन की शिकायत कई सालों से थी। वह अपने मोशन को कंट्रोल नहीं कर पाता था। इससे उसे काम करने में भी परेशानी होती थी। गुरुवार देर रात वह बोरसी फाटक के पास रेलवे ट्रैक के पास गया और वहां ट्रेन के आगे आकर खुदकुशी कर लिया।

ओवर ब्रिज से कूद गई दो बहने

नेवई थाना अंतर्गत डुमरडीह की रहने वाली प्रियंका बांधे (18 साल) और उसकी 16 वर्षीय चचेरी बहन ने गुरुवार दोपहर मरोदा ओवर ब्रिज से छलांग लगा दी है। प्रियंका शासकीय कॉलेज उतई में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। छोटी बहन 10वीं की छात्रा है। बताया जा रहा है कि वह दोनों किसी लड़के से प्यार करती थी। उन्होंने अपने ब्वाय फ्रैंड के मोबाइल पर दूसरी लड़कियों का मैसेज देख लिया। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई थीं। गुरुवार सुबह बाजार जाने की बात कहकर वह घर से निकली थीं। शाम को पता चला कि उन्होंने ब्रिज से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। इसमें प्रियंका की मौत हो गई वहीं छोटी बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Next Story