छत्तीसगढ़

पेट दर्द से परेशान महिला पहुंची थी हॉस्पिटल, दिया बच्चे को जन्म

Nilmani Pal
17 Nov 2022 11:24 AM GMT
पेट दर्द से परेशान महिला पहुंची थी हॉस्पिटल, दिया बच्चे को जन्म
x

भानुप्रतापपुर। सरकारी अस्पताल में एक महिला इलाज के लिए अस्पताल परिसर में X- RAY रूम के बाहर लेटी हुई रो रही थी. किसी को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था. इस दौरान अस्पताल के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और महिला से कारण जाना. महिला ने पेट में दर्द होने की जानकारी दी. स्टाफ नर्स ने दर्द तड़पती महिला को व्हीलचेयर पर बैठाया ही था कि नवजात गर्भ से बाहर गिर गया. नवजात के रोने की आवाज से आस-पास के लोगों का ध्यान भी उस ओर गया. जमीन पर गिरे नवजात को किसी तरह महिला कर्मी ने हाथ से उसे संभाला.

हालांकि इस घटना में जच्चा-बच्चा को कोई नुकसान नहीं हुआ. मौके पर तत्काल अस्पताल के BMO डॉक्टर अखिलेश ध्रुव और डॉक्टर प्रीति भी पहुंचे और तड़पती मां और रोते हुए नवजात को उसी हाल में अस्पताल में भर्ती किया गया.

महिला के साथ उसका पति डोमार सिंह निवासी कन्हारगांव साथ में था. उसने बताया कि, इस बारे उसे जानकारी नहीं थी क्योंकि महिला ने उसे नहीं बताया था. वहीं डोमार सिंह की मां ने बताया उसकी बहू चैतीबाई लम्बे समय से उसके मायके साल्हे में रह रही थी. हाल ही में कुछ दिन पूर्व कन्हारगांव लाया गया. इसलिए उनके परिवार वालों को महिला की गर्भवती होने की जानकारी नहीं हो पाई. उन्होंने बताया इसके बारे चैतीबाई ने भी किसी प्रकार की कोई भी जानकारी नहीं दी.आज अचानक पेट मे दर्द होने पर उसे अस्पताल लाया गया था तब इसकी जानकारी हुई.


Next Story