छत्तीसगढ़

महासमुंद में ट्राॅफी ऑल इंडिया फीडे रेटेड चेस टूर्नामेंट 2022 का समापन कल

Nilmani Pal
14 Jun 2022 11:00 AM GMT
महासमुंद में ट्राॅफी ऑल इंडिया फीडे रेटेड चेस टूर्नामेंट 2022 का समापन कल
x

महासमुंद। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से जिला शतरंज संघ महासमुंद द्वारा पहली बार महासमुंद ट्राॅफी ऑल इंडिया फीडे रेटेड चेस टूर्नामेंट 2022 का आयोजन 11 जून से 15 जून 2022 तक वन विद्यालय महासमुंद में किया जा रहा है। जिसमें 09 राज्यों के 245 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं।

विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण 15 जून को दोपहर 03ः00 बजे वन विद्यालय के सभाकक्ष में किया जाएगा। समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव एवं विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव शामिल होंगे। नगर पालिका परिषद महासमुंद के अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत की अध्यक्ष उषा पटेल, जनपद पंचायत महासमुंद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, नगर पालिका परिषद महासमुंद के उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर एवं जनपद पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष त्रिलोकी ध्रुव शामिल होंगे।

Next Story