छत्तीसगढ़

किराए के मकान में ट्रिपल मर्डर, बोरी में मिली लाशें

Nilmani Pal
31 March 2024 12:53 PM GMT
किराए के मकान में ट्रिपल मर्डर, बोरी में मिली लाशें
x
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है....

यूपी। राजधानी लखनऊ में ट्रिपल मर्डर की खबर से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद शवों को अपने कब्जे में लिया। शव दो बच्चे और एक महिला के हैं। प्रथम दृष्टया पता चला है कि महिला और उसके दो बच्चों की हत्या करके शव को बोरे में बंद कर दिया गया था। पुलिस और आसपास के लोग हत्या का शव महिला के पति पर जता रहे हैं। हालांकि वह मौके से फरार मिला। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार बिजनौर थाना क्षेत्र के सरवननगर में रविवार को अमृतपाल गौतम के मकान से तीन शव मिले। जिनकी पहचान गोंडा बलरामपुर निवासी माखन की 30 साल की पत्नी ज्योति, छह साल की बेटी पायल, डेढ़ साल का बेटा आनंद के रूप में हुई है। मकान मालिक के अनुसार माखन होली के करीब परिवार के साथ आया था और उसने किराए पर मकान लिया था। कुछ दिन से गायब है।

पड़ोसियों ने बताया कि रविवार को जब माखन के कमरे से दुर्गंध आई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे को तोड़ा। कमरे के अंदर बोरी में दो बच्चों और एक महिला का शव मिला तो हड़कंप मच गया। पुलिस और पड़ोसी माखन पर बीवी और बच्चों की हत्या का शक जता रहे हैं। फिलहाल माखन फरार चल रहा है। पुलिस माखन की तलाश कर रही है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story