छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ट्रिपल मर्डर, खून से लथपथ मिली बेटी और माता-पिता की लाश

Nil dhankar
6 Oct 2022 12:17 PM IST
छत्तीसगढ़ में ट्रिपल मर्डर, खून से लथपथ मिली बेटी और माता-पिता की लाश
x

जशपुर। जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है. बेटी सहित माता-पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई है. पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मामले की जांच में जुट गई है. यह घटना घोलेंग के कदमटोली गांव की है. 43 वर्षीय अर्जुन तेंदुआ, 36 वर्षीय फिरनी बाई और 19 वर्षीय संजना की हत्या हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का बड़ा भाई जशपुर यातायात पुलिस का जवान है. एसपी ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. हालांकि अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story