छत्तीसगढ़

पड़ाेसी का हाथ काटने की कोशिश, कत्ते से युवक ने किया हमला

Nil dhankar
25 Jan 2023 8:59 AM IST
पड़ाेसी का हाथ काटने की कोशिश, कत्ते से युवक ने किया हमला
x

सांकेतिक फोटो  

विवाद शांत कराना पड़ा भारी

जांजगीर। पड़ाेसी के घर हाे रहे विवाद काे शांत कराने की काेशिश युवक काे भारी पड़ गया। जिस युवक काे विवाद से बचाने के लिए वह गया, उसी युवक ने कत्ता से उसपर हमला कर दिया। कनई के युवक राजकुमार सूर्यवंशी के घर सोमवार की रात लगभग 8 बजे कृष्ण कुमार लहरे पहुुंचा। आपसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, इधर घर पर बेटे को पिटता देख राजकुमार की मां उत्तरा बाई मोहल्ले के मोहन सूर्यवंशी को बीच-बचाव करने के लिए बुलाने गई।

मोहन सूर्यवंशी अपने चाचा के साथ पहुंचा और दोनों युवकों को समझाने लगा। राजकुमार और उसके साथ झगड़ा कर रहा युवक गुस्से में आ गए और बचाव करने पहुंचे मोहन से मारपीट करने लगे। राजकुमार ने पैरा काटने वाले कत्ता से मोहन पर हमला कर दिया, जिससे उसके दाहिने हाथ पर गंभीर चोटें आई। पुलिस ने केस दर्ज किया है।



Next Story