छत्तीसगढ़
सूर्यास्त के पहले ही उतारा गया तिरंगा, सरपंच-सचिव की लापरवाही उजागर
Shantanu Roy
15 Aug 2026 11:38 PM IST

x
छग
Bilaigarh. बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झंडे का अपमान करने जैसे आरोप है। जहाँ तिरंगा झंडा को सूर्यास्त के पहले ही उतार लिया गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही GPS कैमरा से ली गई तस्वीर और वीडियो पंचायत के जिम्मेदार लोंगों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े करने लगे है। आखिरकार पंचायत के सचिव और सरपंच क्यों सूर्यास्त के पहले पंचायत भवन में फहराएं झंडे उतरवा लिए? क्या इस बात की जानकारी उन्हें नही है? या जानबूझकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने झंडा उतार लिया गया? ऐसे में अब जिला प्रशासन की ओर से कड़ा रुख अपनाते हुए सम्बंधित सरपँच और सचिव पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है तांकि आगे अन्य पंचायतों में इस तरह की लापरवाही न हो। गौरतलब पहले भी इस पंचायत में तिरंगा का अपमान किया जा चुका है। ऐसा हम नहीं.. बल्कि वायरल फोटो वीडियो के जरिए बताया जा रहा है। बहरहाल अब देखना होगा कि इस खबर के बाद जिम्मेदार पंचायत सचिव व सरपँच पर जिला प्रशासन क्या कुछ कार्रवाई करेगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





