स्वर्गीय पंडित गुलाम अली फरिश्ता की 49वीं पुण्यतिथि पर शत-शत नमन

जनता से रिश्ता मीडिया ग्रुप के प्रबंध सम्पादक पप्पू फ़रिश्ता के पिता श्री स्वर्गीय पंडित ग़ुलाम अली फ़रिश्ता 4/2/1977 को अपने पंडरी निवास सुबह 4.40 स्वर्ग सिधार गए थे अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ो 41वर्ष की युवा उम्र में पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए हैं ग़ौरतलब है कि पंडित ग़ुलाम अली फ़रिश्ता 1955 युवा आयु से ही अपने फूफाजी ब्लिट्स समाचार के संपादक ख्वाजा अहमद अब्बास के साथ मिलकर देश के पहले सप्ताह के अख़बार की स्थापना रखी थी. स्व ख्वाजा अब्बास जिन्होंने बाद में अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म 7 हिंदुस्तानी का निर्माण किया था. और पप्पू फरिश्ता के चाचा जे एच फरिश्ता छग की पहली फिल्म कही देबे संदेश (1965) और घर द्वार (1971) के हीरो थे.
स्व गुलाम अली फरिश्ता उसके बाद लगातार नूतन भारत ठोकर जैसे अख़बार का प्रकाशन का पत्रकारिता क्षेत्र में मील का पत्थर साबित किया कुछ समय के लिए नईदुनिया अख़बार को भी रायपुर के देशबंधु दैनिक के साथ सम्मिलित एडिसन करने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका भी निभायी थी छत्तीसगढ़ के पहले प्रेस क्लब के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले पंडित ग़ुलाम अली फ़रिश्ता ने स्वर्गीय गोविंद लाल बोरा स्वर्गीय मधुकर ख़ैर स्वर्गीय रमु श्रीवास्तव स्व . बसंत तिवारी स्व . राघवेंद्र गुमाश्ता स्व . पंडित रामश्रय स्व . एम् बोधनकर तत्कालीन जनसंपर्क अधिकारी कमलाखेर जैसे वरिष्ठ पत्रकारों के साथ मिलकर से पहला होली मिलन समारोह 1960 में आयोजित किया गया था, जिसकी तस्वीर एक प्रासंगिक तस्वीर बन गई, पंडित गुलाम अली की विरासत को लगातार सजोकर रखने का कार्य जनता से रिश्ता अखबार (मीडिया हाउस) के माध्यम से किया जा रहा है, निर्भीक और बेबाक बिना डरा अखबार का प्रकाशन लगातार विगत 14 वर्षों से जनता से रिश्ता के नाम से किया जा रहा है, यह एक मात्र दोपहर का दैनिक अखबार है, जो दिल्ली और रायपुर से प्रकाशित होता है. मीडिया समूह के भीष्म पितामह पंडित गुलाम अली फरिश्ता को शत-शत नमन.





