छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों की शौर्यता को नमन

Nil dhankar
26 July 2023 10:35 AM IST
कारगिल विजय दिवस पर वीर जवानों की शौर्यता को नमन
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई पर भारतीय जवानों की वीरता को नमन करते हुए कारगिल युद्ध के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम बघेल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस सिखाता है कि देश सबसे ऊपर है। यह दिन हमें देश के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाता है।

भारतीय सेना ने 26 जुलाई 1999 को अपने अदम्य साहस और शौर्य से विपरीत परिस्थितियों में भी घुसपैठियों से कारगिल को मुक्त कराकर ’ऑपरेशन विजय’ में सफलता प्राप्त की। इस गौरवशाली दिन की याद में हम हर साल कारगिल विजय दिवस मनाते है। यह देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रगट करने का दिन है।

Next Story