छत्तीसगढ़
आदिवासियों ने अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर किया चक्काजाम
Nil dhankar
19 Feb 2022 10:22 AM IST

x
भानुप्रतापपुर/कांकेर। अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग पर आदिवासियों ने भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ नारायणपुर स्टेट हाइवे क्रमांक 5 पर चक्काजाम किया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है.
आदिवासी बीते कई वर्षों से अंतागढ़ को जिला बनाने की मांगकर रहे हैं. एक सप्ताह में दूसरी बार चक्काजाम किया गया है. दो दिन पूर्व ग्राम कोलर में 58 गांवों को नारायणपुर जिला में शामिल करने की मांग को लेकर चक्काजाम किया गया था.
Next Story





