छत्तीसगढ़

आजादी की लड़ाई में आदिवासी समाज ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : सीएम भूपेश बघेल

Nil dhankar
13 Aug 2022 3:49 PM IST
आजादी की लड़ाई में आदिवासी समाज ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : सीएम भूपेश बघेल
x

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चारामा में आयोजित आदिवासी सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा - आजादी की लड़ाई में आदिवासी समाज ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। झारखंड में जैसे शहीद श्री बिरसा मुंडा याद किए जाते हैं, हमारे छत्तीसगढ़ में शहीद गेंद सिंह, शहीद गुंडाधुर, शहीद वीर नारायण सिंह को याद करते हैं। अगस्त क्रांति ने अंग्रेजों की सत्ता को हिला दिया था। महान क्रांतिकारियों के बलिदान और संघर्षों से कारण ही हम लोग आज आजाद देश में सांसे ले रहे हैं। आज हम पदयात्रा कर रहे हैं, हमर तिरंगा कार्यक्रम कर रहे हैं, ताकी आने वाली पीढ़ी को आजादी की कहानी बता सके। हमें संविधान से शक्ति मिली है, हमें संविधान और अधिकारों को सुरक्षित रखना है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story