छत्तीसगढ़

आदिवासी नेता ने की शांति भंग करने अशोभनीय टिप्पणी, देखें वीडियो

Nil dhankar
31 July 2023 4:52 PM IST
आदिवासी नेता ने की शांति भंग करने अशोभनीय टिप्पणी, देखें वीडियो
x
छग

मानपुर। छत्तीसगढ़ के मानपुर से एक राजनीतिक खबर सामने आ रही है। जहां आदिवासी नेता सूरज टेकाम में कुछ ऐसा कह दिया जिससे राजनीतिक सियासत हलचल तेज हो गई। दरअसल, कांग्रेस विधायक इंद्रर शाह मंडावी की मौजूदगी में सूरज टेकाम ने कहा कि बीजेपी के लोग आएं तो उन्हें काट डाला। सूरज टेकाम ने देवी देवताओं को तक अपशब्द कह डाले। इतना ही नहीं उन्होंने संसद में बैठे नेताओं तक नहीं छोड़ा। साथ ही बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस और प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। जिसकी भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिंदू परिषद ने कड़ा विरोध किया है।

संसद में बैठे नेताओं को लेकर उन्होंने कहा कि जिसतें भी सांसद और नेता संसद में बैठे है सारे के सारे बलात्कारी है। सूरज टेकाम के इस बयान के बाद हलचल तेज हो गई है। सांसदों पर ऐसा कहने के बाद राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने आपत्ति जताते हुए सूरज टेकाम पर निशाना साधा और कहा कि आदिवासी नेता सूरज टेकाम पर एफआईआर की मांग की है। सांसद ने कहा कि इस तरह की बयान बाजी की जितनी निंदा की जाए कम है।


Next Story