छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस संगठन विस्तार, सात जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त

SHIDDHANT
7 May 2026 12:16 AM IST
छत्तीसगढ़ में आदिवासी कांग्रेस संगठन विस्तार, सात जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त
x
रायपुर शहर की जिम्मेदारी दीपेश कृपाल को मिली
Raipur रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए सात जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। रायपुर शहर की जिम्मेदारी दीपेश कृपाल को सौंपी गई है। इस फैसले के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।






इसके साथ ही आदिवासी कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए आदिवासी सलाहकार परिषद का भी गठन किया है। जारी सूची के अनुसार परिषद में 19 सदस्य और 30 विशेष सदस्य शामिल किए गए हैं। इस सूची में कई वरिष्ठ और दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है।
जारी आदेश के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत नौ विधायकों को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम, पूर्व मंत्री कवासी लखमा, मोहन मरकाम, प्रेमसाय सिंह टेकाम और अमरजीत भगत सहित कई प्रमुख नेताओं के नाम भी सूची में शामिल हैं।
संगठन का उद्देश्य आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों पर सलाह देना और संगठन को मजबूत करना बताया गया है। नई नियुक्तियों के बाद प्रदेश में आदिवासी कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इन नियुक्तियों से जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ और मजबूत होगी तथा आदिवासी क्षेत्रों में जनसंपर्क और सक्रियता बढ़ेगी।
Next Story