छत्तीसगढ़

सड़क पर गिरा पेड़, घंटों तक बाधित रहा आवागमन

Nilmani Pal
24 July 2022 12:39 PM IST
सड़क पर गिरा पेड़, घंटों तक बाधित रहा आवागमन
x

दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर-नारायणपुर रोड सातधार के नजदीक तेज आंधी तूफान के चलते एक भारी भरकम पेड़ सड़क के बीचों बीच गिर गया। जिससे आवागमन कुछ घंटे तक पूरी तरह से ठप रहा। जिसके बाद सड़क में पेड़ गिरने की सूचना पर थाना मालेवाही के प्रभारी जनक साहू और बारसूर थाना प्रभारी सुरेंद्र पांबोई ने थाने के अन्य जवानों के साथ पहुंचे। और सड़क के बीच पड़े पेड़ को कड़ी मशक्कत कर काटने लगे। भारी- भरकम पेड़ होने की वजह से पेड़ को मार्ग से नहीं हटाया जा सका।

लेकिन कुछ समय के बाद आवागमन सुचारू रूप से चल सकें इसके लिए जवानों की सूझ बूझ और जेसीबी की सहयाता से पेड़ को हटाया गया और मार्ग को बहाल किया गया। जिसके बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों के थमे पहिये वापस से चलने लगे। दरअसल बारसूर मार्ग मे सड़क के दोनो तरफ बड़े-बड़े वृक्ष है, और यह वृक्ष आंधी तूफान के चलते कभी भी गिर सकते है और बड़ा हादसा हो सकता है।

Next Story