![अंतागढ़-कोयलीबेड़ा मार्ग पर गिरा पेड़ अंतागढ़-कोयलीबेड़ा मार्ग पर गिरा पेड़](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/08/30/1950900-untitled-59-copy.webp)
सांकेतिक तस्वीर
कांकेर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक तेज बारिश के चलते अंतागढ़ कोयलीबेड़ा मार्ग पर ग्राम सोड़े के पास पेड़ गिर गया है. जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के जवानों ने रोड क्लियर किया। बता दें कि आज सुबह से अंतागढ़ कोयलीबेड़ा मार्ग बंद था. पूरा मामला अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है.
एक और बड़ी खबर
छत्तीसगढ़ सरकार अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों के लिए 10 हजार शिक्षकों की सीधी भर्ती करने जा रहा है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। संभावना है कि यह प्रस्ताव हफ्तेभर बाद यानी 6 सितंबर को प्रस्तावित भूपेश बघेल मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाए।
प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर होने के बाद अगले कुछ महीने में भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले 2019 में शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए आवेदन मंगवाए गए थे। 14580 पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया 3 साल चली और कुछ दिन पहले ही अंतिम काउंसिलिंग भी हो गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ दिन पहले ही शिक्षकों की भर्ती को लेकर घोषणा की थी, जिसके अनुरूप प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। भास्कर को मिली जानकारी के मुताबिक भर्ती में सर्वाधिक पद प्राइमरी कक्षाओं के टीचर्स यानी सहायक शिक्षक के लिए रहेंगे।