केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ दर्ज हो राजद्रोह का मामला: मोहम्मद अनीस निज़ामी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | रायपुर। आज राजभवन का घेराव करते हुए राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मोहम्मद अनीस निजामी के नेतृत्व में मोदी सरकार के खिलाफ राजद्रोह का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौपा गया। इस दौरान मोहम्मद अनीस निजामी ने बताया की देशभर के सभी टोल प्लाजा में फास्ट टैग की अनिवार्यता को लागू न करने एवं केंद्र सरकार के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर धारा 124 ए तहत कार्यवाही करने की मांग की है। मोहम्मद अनीस निजामी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की भजपा सरकार अपने निजी फायदो के लिए असंवैधनिक कार्य कर रही है। इसके आलावा उन्होंन पी एम मोदी को घेरे में लेते हुए कहा की प्रधानमंत्री तानाशाही तुगलकी फरमान जारी कर रहे है , और आम जनता को अपना गुलाम बनाने की साजिस रच रही है। मोहम्मद अनीस निजामी ने बताया की फास्ट टैग की अनिवार्यता से राष्ट्रीय मुद्रा का अपमान हो रहा है जो की राजद्रोह है। आपको बता दे कि केंद्र सरकार द्वारा फास्ट टैग को सभी के लिए अनिवार्य करने से और रिजर्व बैंक की मुद्रा ना लेने से धारा 124 के तहत अपराध हो रहा है , जिसमे धारा 124 ए भारतीय दंड विधान के तहत तीन साल से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रवधान है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





