छत्तीसगढ़

दर्दनाक सड़क हादसा: पति, पत्नी, मां और बच्ची की हुई मौत

Nil dhankar
29 March 2022 6:58 AM IST
दर्दनाक सड़क हादसा:  पति, पत्नी, मां और बच्ची की हुई मौत
x

सांकेतिक तस्वीर 

सड़क हादसा

एमपी। मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. सड़क हादसे में पति, पत्नी, मां और बच्ची की मौत हो गई. छतरपुर (Chhatarpur) के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ग्रीन एवेन्यू निवासी राकेश सिंह अपने परिवार के साथ नई जॉब लगने की खुशी में काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple), बनारस (Banaras) दर्शन करने गए थे. लौटते समय बांदा जिले में उनकी कार पेड़ से टकरा गई.

दुर्घटना में परिवार के तीन सदस्यों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 10 वर्षीय पुत्री ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. राकेश सिंह, उनकी पत्नी वंदना सिंह, पुत्री अनिका सिंह और उनकी माता की हादसे में जान गई. पुलिस ने बताया कि राकेश सिंह ग्रेनाइट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्य करते थे. उनकी नई जॉब लगने की खुशी में अपने परिवार के साथ काशी विश्वनाथ बनारस दर्शन करके लौट रहे थे.

लौटने के दौरान रास्ते में बांदा जिले के पास यह घटना घटित हुई. यह दुर्घटना करीब सुबह 10:00 बजे की बताई गई है. बताया जाता है कि राकेश सिंह भिलाई के रहने वाले हैं लेकिन फिलहाल छतरपुर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्रीन एवेन्यू में रह रहे थे. वहां उन्होंने अपना खुद का घर बनाया था.


Next Story