छत्तीसगढ़
दर्दनाक सड़क हादसा: कार-बाइक में टक्कर, दो की हालत नाजुक
Shantanu Roy
10 Feb 2022 7:16 PM IST

x
बड़ी खबर
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम बनाहिल के पास एक कार और मोटरसाइकिल में जबरदस्त भिड़ंत हो गया जिसने मोटरसाइकिल में सवार दो लोगों को गंभीर चोटे आई है। दोनों को ग्रामीणों की मदद से 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार के बाद उचित उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया जा रहा है।
गुरुवार की शाम बनाहिल के पास एक कार और मोटरसाइकिल में जबरदस्त भिड़ंत हो गया जिससे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मिली जानकारी के अनुसार घायल करमदानी सिंह लहरें सोनहार खरोरा निवासी और विजय यादव मुंगेली निवासी दोनों मोटर साइकिल में करमदानी के ससुराल मुड़पार आए थे। घर वापसी के दौरान सड़क हादसा हो गया जिसमें दोनों को गंभीर चोटे आई है ग्रामीणों ने बिलाईगढ़ पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी है। सड़क हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त भी हो गया है।
Next Story





