छत्तीसगढ़
सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
21 March 2022 10:13 PM IST

x
छत्तीसगढ़
बसना। बसना थाना क्षेत्र के सिंघनपुर मेन चौक के पास 19 मार्च की सुबह करीब 9 बजे सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार लाखनपाली निवासी श्यामसुंदर चौहान पिता धमेन्द्र उम्र 55 साल को सड़क हादसे के बाद इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सरायपाली ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है.
Next Story





